Edinbox Hindi

सीए फाइनल, इंटर और फाउंडेशन के नतीजे 6 जुलाई को होंगे घोषित, टॉपर्स की लिस्ट भी होगी जारी 

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) 6 जुलाई 2025 को मई सत्र की सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम जारी करेगा। उम्मीदवार अपने रिजल्ट ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। लॉगिन के लिए रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी।

रिजल्ट आने का समय
सीए इंटर और फाइनल परीक्षा: दोपहर लगभग 2 बजे
सीए फाउंडेशन परीक्षा: शाम 5 बजे

इसी के साथ ICAI टॉपर्स की लिस्ट और पास प्रतिशत की भी घोषणा करेगा, जो वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंक
ICAI के मानदंडों के अनुसार हर पेपर में कम से कम 40% अंक अनिवार्य हैं।फाउंडेशन परीक्षा में कुल 55% और इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 50% अंक जरूरी हैं।

अगर कोई अभ्यर्थी किसी एक पेपर में न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाता, तो उसे उस ग्रुप में फेल माना जाएगा।

परीक्षा शेड्यूल
मई 2025 सत्र की परीक्षाएं 2 मई से 14 मई के बीच आयोजित की गई थीं:
– इंटरमीडिएट ग्रुप 1: 3, 5, 7 मई
– इंटरमीडिएट ग्रुप 2: 9, 11, 14 मई
– फाइनल ग्रुप 1: 2, 4, 6 मई
– फाइनल ग्रुप 2: 8, 10, 13 मई

रिजल्ट कैसे देखें
1. icai.nic.in वेबसाइट पर जाएं
2. “CA Final / Intermediate / Foundation May 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें
3. अपनी लॉगिन डिटेल्स (रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर) और कैप्चा भरें
4. ‘Submit’ पर क्लिक करें
5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा
6. विषयवार अंक और पास/फेल स्टेटस की जांच करें
7. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट या PDF सेव कर लें

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed