
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए स्क्रूटनी परिणाम 2025 जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था, वे अब परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना परिणाम और संशोधित मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
कितने छात्रों ने किया आवेदन?
इस बार स्क्रूटनी प्रक्रिया के लिए कुल 31,194 छात्रों ने आवेदन किया था। इनमें हाईस्कूल के 5,495 और इंटरमीडिएट के 25,699 परीक्षार्थी शामिल हैं, जो अपने रिजल्ट से असंतुष्ट थे। सबसे अधिक आवेदन प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय को प्राप्त हुए, जहां कुल 12,317 छात्रों ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया। इनमें हाईस्कूल के 2,316 और इंटरमीडिएट के 10,001 विद्यार्थी थे। आवेदन संख्या के लिहाज से वाराणसी क्षेत्र दूसरे स्थान पर रहा, जहां हाईस्कूल के 1,200 और इंटर के 6,133, यानी कुल 7,333 छात्रों ने आवेदन किया।
पूरक परीक्षा की तारीख और समय:
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाएं 26 जुलाई 2025 को आयोजित होंगी।कक्षा 10वीं की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। ये परीक्षाएं प्रदेश के सभी 75 जिलों के मुख्यालयों पर होंगी।
रिजल्ट में प्रदर्शन:
इस वर्ष हाईस्कूल में 90.11 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15% छात्र उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक हुई थीं।
टॉपर्स:
हाईस्कूल टॉपर: यश प्रताप सिंह (जालौन) – 97.83%
इंटरमीडिएट टॉपर: महक जायसवाल
ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड स्क्रूटनी परिणाम 2025:
– upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं।
– होमपेज पर ‘स्क्रूटनी परीक्षा-2025’ संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
– अपना क्षेत्र (प्रयागराज, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ आदि) चुनें।
– आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
– परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।




Add comment