
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जून 2025 सत्र के लिए सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 26, 27 और 28 जुलाई को कई पालियों में होनी थी, लेकिन अब यह सिर्फ 28 जुलाई, 2025 को एक ही दिन में आयोजित की जाएगी।
तिथि में बदलाव का कारण
यह बदलाव इसलिए किया गया है क्योंकि कई उम्मीदवारों ने 26 और 27 जुलाई को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024 और सीएसआईआर-यूजीसी नेट की तिथियों के बीच टकराव को लेकर आपत्ति जताई थी। एनटीए ने अभ्यर्थियों के हित में यह निर्णय लिया है।
परीक्षा पैटर्न और अन्य जानकारियाँ
परीक्षा मोड: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
कुल समय: 3 घंटे
कुल अंक: 200
नेगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्तर पर 25% अंक काटे जाएंगे (विषय अनुसार अंतर हो सकता है)
पेपर के तीन भाग होंगे:
1. भाग-A: सामान्य योग्यता
2. भाग-B: विषय-विशिष्ट वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs)
3. भाग-C: उच्च स्तरीय विश्लेषणात्मक प्रश्न
कब मिलेगा परीक्षा शहर की जानकारी?
परीक्षा से 8-10 दिन पहले उम्मीदवारों को एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप के जरिए उनके परीक्षा शहर की जानकारी दी जाएगी। यह स्लिप एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।




Add comment