Edinbox Hindi

DU में एडमिशन के लिए अब तक 2.65 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन, 14 जुलाई तक खुला रहेगा पोर्टल

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में दाखिले की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। कॉमन सीट अलोकेशन सिस्टम (CSAS-UG) 2025 के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। विश्वविद्यालय के अनुसार, अब तक कुल 2,65,213 छात्र CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, जबकि 1,85,791 छात्र पहले चरण को सफलतापूर्वक पूरा कर चुके हैं।

14 जुलाई तक खुला रहेगा रजिस्ट्रेशन पोर्टल
छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने Phase I और Phase II दोनों पोर्टल को 14 जुलाई 2025 तक खुले रखने का निर्णय लिया है। ऐसे में जो छात्र अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं, वे पहले चरण को पूरा करने के साथ-साथ कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताएं (Phase II) भी भर सकते हैं।

11 जुलाई तक कर सकेंगे करेक्शन
जिन छात्रों ने पहले चरण को पूरा कर लिया है, उन्हें 11 जुलाई रात 11:59 बजे तक एक बार करेक्शन की सुविधा दी गई है। विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि वे कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताएं सोच-समझकर भरें, क्योंकि इन्हीं के आधार पर सीट अलॉट की जाएगी।

15 जुलाई को जारी होगी संभावित रैंकिंग लिस्ट
DU 15 जुलाई को शाम 5 बजे एक संभावित सूची जारी करेगा, जिससे छात्रों को अपनी रैंकिंग का अंदाजा लग सकेगा। इसके बाद 16 जुलाई रात 11:59 बजे तक प्राथमिकताओं को बदलने का एक अंतिम मौका दिया जाएगा।

पहली सीट अलोकेशन लिस्ट 19 जुलाई को
पहली CSAS अलोकेशन लिस्ट 19 जुलाई शाम 5 बजे जारी की जाएगी। आवंटित सीट को छात्रों को 21 जुलाई शाम 4:59 बजे तक स्वीकार करना होगा। इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन, शुल्क भुगतान और अगले अलोकेशन राउंड की प्रक्रिया सीटों की उपलब्धता के अनुसार तय होगी।

71,000 से अधिक सीटों पर होगा दाखिला
इस वर्ष DU के 69 कॉलेजों में 79 कोर्स के तहत कुल 71,624 सीटें ऑफर की जा रही हैं। इस बार विषय चयन के नियमों में लचीलापन दिया गया है — छात्र एक भाषा व तीन विषय या दो भाषाएं और दो विषयों के संयोजन के साथ CUET स्कोर के आधार पर पात्रता प्राप्त कर सकते हैं।

ऑटो-एक्सेप्ट फीचर हुआ लॉन्च
विश्वविद्यालय ने “ऑटो-एक्सेप्ट” नामक नई सुविधा शुरू की है, ताकि सीट कन्फर्मेशन में देरी के चलते छात्र अपनी अलॉट की गई सीट से वंचित न रह जाएं। सभी छात्र admission.uod.ac.in पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

1 अगस्त से शुरू होगा नया सत्र
डीयू का नया शैक्षणिक सत्र 1 अगस्त 2025 से शुरू होगा।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed