Edinbox Hindi

कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र हरिद्वार जिले के सभी शिक्षण संस्थान 14 से 23 जुलाई तक बंद, जारी हुआ आदेश

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक महत्वपूर्ण घोषणा सामने आई है। श्रावण कांवड़ यात्रा 2025 को ध्यान में रखते हुए जिले में 14 जुलाई से 23 जुलाई तक सभी शिक्षण संस्थानों को 10 दिनों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह निर्णय जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लिया है, जिन्होंने इसे जनहित और छात्र सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी बताया है।

किन शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा यह आदेश?
यह आदेश हरिद्वार जिले के अंतर्गत आने वाले सभी प्रकार के शैक्षणिक संस्थानों पर प्रभावी रहेगा, जिनमें 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी व निजी स्कूल, सभी डिग्री कॉलेज और विश्वविद्यालय, तकनीकी और प्राविधिक संस्थान, सभी आंगनबाड़ी केंद्र शामिल हैं। 

ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने के निर्देश
हालांकि संस्थान भौतिक रूप से बंद रहेंगे, लेकिन शिक्षण कार्य पूरी तरह नहीं रुकेगा। सभी स्कूल-कॉलेजों को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि छात्रों की शिक्षा प्रभावित न हो।

अवकाश का कारण क्या है?
श्रावण मास में हर साल उत्तर भारत में बड़े पैमाने पर कांवड़ यात्रा का आयोजन होता है। इस दौरान लाखों श्रद्धालु विभिन्न राज्यों से गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचते हैं।
2025 की कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरू हो रही है और इस दौरान हरिद्वार में भारी भीड़ और यातायात दबाव की संभावना है।

यात्रा मार्गों पर अस्थायी रूट डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्थाएं लागू होंगी, जिससे छात्रों और अभिभावकों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो सकती है। इसी को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed