
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ प्रोग्राम (BA LLB Hons और BBA LLB Hons) और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (PG Courses) में प्रवेश के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। लॉ कोर्सेस में सीट आवंटन की प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू होगी, जबकि पीजी कोर्सेस की खाली सीटों के लिए स्पॉट राउंड 18 जुलाई से आयोजित किया जाएगा।
इंटीग्रेटेड लॉ प्रोग्राम: 16 जुलाई से शुरू होगा पहला राउंड
डीयू द्वारा बीए एलएलबी ऑनर्स और बीबीए एलएलबी ऑनर्स प्रोग्राम में प्रवेश CLAT 2025 स्कोर के आधार पर किया जाएगा। इन कोर्सेस के लिए:
पहला सीट आवंटन: 16 जुलाई से
सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि: 18 जुलाई रात 11:59 बजे
ऑनलाइन सत्यापन और स्वीकृति: 19 जुलाई तक
फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 20 जुलाई शाम 4:59 बजे
यदि सीटें खाली रहती हैं, तो आगे और राउंड आयोजित किए जाएंगे।
फॉर्म करेक्शन विंडो
जिन छात्रों ने पहले से आवेदन किया है, उनके लिए सुधार विंडो 12 जुलाई से खुलेगी, जो 13 जुलाई रात 11:59 बजे तक सक्रिय रहेगी।
पीजी कोर्सेस: खाली सीटों के लिए 18 जुलाई से स्पॉट राउंड
डीयू के पीजी कोर्सेस में अभी 1000+ सीटें खाली हैं। इन्हें भरने के लिए स्पॉट राउंड आयोजित किया जाएगा:
18 जुलाई शाम 5 बजे: डैशबोर्ड पर खाली सीटों की जानकारी
18–20 जुलाई शाम 5 बजे तक: स्पॉट राउंड के लिए आवेदन
22 जुलाई: सीट आवंटन
प्रदर्शन आधारित, CW और वार्ड कोटा सीटों के लिए भी 22 जुलाई से राउंड 2
22–24 जुलाई: सीट स्वीकार करने की समयसीमा
22–25 जुलाई (शाम 5 बजे तक): विभाग द्वारा आवेदन सत्यापन
26 जुलाई तक: फीस भुगतान
कौन कर सकता है आवेदन?
वे छात्र जिन्होंने पहले पीजी के लिए आवेदन किया था लेकिन किसी कोर्स में प्रवेश नहीं मिला, वे अपने डैशबोर्ड से स्पॉट राउंड विकल्प चुनकर फिर से आवेदन कर सकते हैं।
डीयू ने पीजी के 82 प्रोग्राम्स की 13,600 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया 17 जून से शुरू की थी। तीन राउंड में सीटें आवंटित की गईं, जिनमें से तीसरे राउंड की प्रक्रिया हाल ही में समाप्त हुई है।




Add comment