
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने प्री डीएलएड 2025 की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। साथ ही, 206184 छात्रों की कंबाइंड मेरिट लिस्ट और फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी गई है।
आपत्तियों के बाद जारी हुई फाइनल आंसर-की
सीजी व्यापमं ने 10 जून 2025 को प्री डीएलएड और बीएड की प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। छात्रों से मिली आपत्तियों पर विचार कर संशोधन किया गया और फाइनल आंसर-की के आधार पर यह परिणाम तैयार किया गया है।
22 मई को हुई थी परीक्षा
प्री डीएलएड और प्री बीएड 2025 की परीक्षाएं एक ही दिन — 22 मई 2025 (गुरुवार) को आयोजित की गई थीं। प्री बीएड परीक्षा सुबह 10:00 से दोपहर 12:15 बजे तक और प्री डीएलएड परीक्षा दोपहर 2:00 से शाम 4:15 बजे तक हुई थीं। इन परीक्षाओं का आयोजन CG Vyapam द्वारा किया गया था।
कंबाइंड मेरिट लिस्ट में क्या होगा शामिल?
– अभ्यर्थी का नाम और रोल नंबर
– विषयवार प्राप्तांक
– कुल स्कोर
– रैंक
– कटऑफ डिटेल्स
अब आगे क्या?
पिछले वर्ष राज्य में लगभग 91 डीएलएड कॉलेज सक्रिय थे, जिनमें कुल 6720 सीटें उपलब्ध थीं। इस वर्ष कुछ संस्थानों को मान्यता न मिलने से सीटों की संख्या में कमी हो सकती है।
काउंसलिंग प्रक्रिया अगस्त से शुरू होने की संभावना है। पिछली बार यह प्रक्रिया CHiPS के माध्यम से हुई थी, लेकिन इस बार किसी नई एजेंसी द्वारा इसका आयोजन हो सकता है। पूरी जानकारी और विस्तृत शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।
ऐसे देखें CG Pre D.El.Ed रिजल्ट 2025
1. आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
2. “Pre D.El.Ed Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
3. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालें।
4. कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।
5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा — उसे डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।




Add comment