Edinbox Hindi

UGC NET का परिणाम जारी, 1.28 लाख उम्मीदवार पीएचडी के लिए योग्य घोषित; कटऑफ भी हुई जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, 21 जुलाई को UGC NET जून 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

इस बार का रिजल्ट कई मायनों में अहम है। एनटीए ने न सिर्फ रिजल्ट जारी किया है, बल्कि अंतिम उत्तर कुंजी भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। यानी अब छात्र-छात्राएं अपना स्कोरकार्ड और ऑफिशियल आंसर की, दोनों एक साथ देख सकते हैं।

पीएचडी में दाखिले के लिए 1.28 लाख उम्मीदवार योग्य
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस परीक्षा चक्र से 1,28,179 उम्मीदवारों ने पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता हासिल की है। इसके अलावा, कुल 5,269 उम्मीदवारों को जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर, और 54,885 उम्मीदवारों को केवल असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य घोषित किया गया है।

इस बार यूजीसी नेट जून सत्र की परीक्षा 25 से 29 जून 2025 के बीच 10 शिफ्ट्स में आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 10,19,751 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 7,52,007 परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा देशभर के 285 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थी और इसमें 85 विषयों को कवर किया गया।

ऐसे करें यूजीसी नेट स्कोरकार्ड डाउनलोड
जो उम्मीदवार रिजल्ट देखना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
1. सबसे पहले ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
2. होमपेज पर “UGC NET June 2025 Scorecard” लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
4. विवरण सबमिट करें और लॉगइन करें।
5. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
6. स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed