Edinbox Hindi

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिएआवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 13 अगस्त तक करें पंजीकरण

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (JNV Samiti) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 13 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि पहले अंतिम तारीख 29 जुलाई 2025 निर्धारित थी।

जो भी माता-पिता अपने बच्चों को नवोदय विद्यालय में पढ़ाना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseitms.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कक्षा 6 एडमिशन के लिए जरूरी योग्यताएँ:
विद्यार्थी को उसी जिले के नवोदय विद्यालय में प्रवेश मिलेगा, जहाँ वह वर्तमान में रह रहा है। इसके लिए निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य है। छात्र ने कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई किसी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त स्कूल से की होनी चाहिए और वह सभी कक्षाएँ उत्तीर्ण कर चुका हो।

ग्रामीण और शहरी कोटे से संबंधित नियम:
75% सीटें ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए आरक्षित होती हैं। ग्रामीण कोटे के लिए छात्र को कक्षा 3, 4 और 5 किसी ग्रामीण क्षेत्र के मान्यता प्राप्त स्कूल से पास करना जरूरी है। यदि छात्र ने उपरोक्त कक्षाएं शहरी क्षेत्र के स्कूल से पास की हैं, तो वह शहरी छात्र माना जाएगा और ग्रामीण कोटे का लाभ नहीं मिलेगा। शेष 25% सीटों पर मेरिट के आधार पर शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।

9वीं और 11वीं में लेटरल एंट्री:
जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 11वीं में भी रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश होता है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2025 है। संबंधित प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया:
– आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
– होमपेज पर “Click here for Class VI Registration 2026” लिंक पर क्लिक करें।
– नए पेज पर जाकर पंजीकरण लिंक चुनें।
– आवेदन पत्र ध्यानपूर्वक भरें और सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
– आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को JPG फॉर्मेट (10 KB – 100 KB) में अपलोड करें:
विद्यार्थी की पासपोर्ट साइज़ फोटो
अभिभावक के हस्ताक्षर
विद्यार्थी के हस्ताक्षर
आधार कार्ड विवरण
स्कूल हेडमास्टर द्वारा प्रमाणित सर्टिफिकेट जिसमें विद्यार्थी की पूर्ण जानकारी हो
– आवेदन सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed