Edinbox Hindi

UP बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 11वीं के पंजीकरण में TC नियमों में दी छूट, अब सिर्फ बाहरी छात्रों पर होगा लागू 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 9वीं और 11वीं के अग्रिम पंजीकरण के दौरान स्थानांतरण प्रमाणपत्र (TC) अपलोड करने के नियमों में राहत दी है। अब यह अनिवार्यता केवल उन छात्रों पर लागू होगी जो किसी अन्य स्कूल से स्थानांतरित होकर नए विद्यालय में प्रवेश ले रहे हैं।

बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि कई स्कूलों ने सुझाव दिया था कि पहले से उसी स्कूल में पढ़ रहे छात्रों के TC अपलोड करना व्यावहारिक नहीं है। यह सुझाव बोर्ड को तर्कसंगत लगा, जिसके बाद नियमों में संशोधन किया गया।

उन्होंने बताया कि खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, स्कूल स्टाफ को TC अपलोड करने के लिए साइबर कैफे की मदद लेनी पड़ती थी, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। इस कारण अब केवल बाहरी स्कूलों से आने वाले छात्रों के लिए ही TC अनिवार्य रहेगा। यह नियम फर्जी दाखिलों पर रोक लगाने के उद्देश्य से लागू किया गया था।

प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित ज्वाला देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार ने इस निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे स्कूल स्टाफ पर अनावश्यक बोझ कम होगा और संवेदनशील दस्तावेजों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में पंजीकरण कार्य आमतौर पर निजी साइबर कैफे के माध्यम से किया जाता है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed