Edinbox Hindi

एनएलयू दिल्ली ने AILET 2026 परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की, 4 दिसंबर को होगा एग्जाम

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली (NLU Delhi) ने स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय विधि प्रवेश परीक्षा (AILET) 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया 7 अगस्त 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

AILET 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां
एनएलयू दिल्ली की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार:
आवेदन की अंतिम तिथि: 10 नवंबर 2025
परीक्षा तिथि: 14 दिसंबर 2025 (रविवार), दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक

AILET 2026 के जरिए उम्मीदवार NLU दिल्ली के 5 वर्षीय BA LLB (ऑनर्स) और 1 वर्षीय LLM प्रोग्राम में दाखिला ले सकेंगे।

इन शहरों में होगी परीक्षा
परीक्षा देशभर के कई प्रमुख शहरों में आयोजित की जाएगी, जिनमें शामिल हैं अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, पटना, पुणे, वाराणसी, जयपुर, नागपुर, हैदराबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद, देहरादून, रांची, रायपुर, तिरुवनंतपुरम, विशाखापत्तनम आदि।

यदि किसी परीक्षा केंद्र शहर में 100 से कम आवेदन होते हैं, तो वह केंद्र रद्द किया जा सकता है और उम्मीदवार को उनकी दूसरी या तीसरी पसंद के अनुसार परीक्षा शहर आवंटित किया जाएगा।

पाठ्यक्रमवार सीटें – AILET 2026
यूजी (BA LLB – 5 वर्षीय)
कुल सीटें: 110 + 10
110 सीटें AILET मेरिट के आधार पर
5 सीटें विदेशी नागरिकों के लिए
5 सीटें OCI/PIO उम्मीदवारों के लिए
(विदेशी/OCI/PIO उम्मीदवारों को AILET से छूट, लेकिन योग्यता परीक्षा में कम से कम 65% अंक अनिवार्य)

पीजी (LLM – 1 वर्षीय)
कुल सीटें: 70 + 10
70 सीटें AILET मेरिट के आधार पर
5 सीटें विदेशी नागरिकों के लिए
5 सीटें OCI/PIO उम्मीदवारों के लिए
(AILET से छूट, योग्यता परीक्षा में कम से कम 50% अंक अनिवार्य)

योग्यता मानदंड – कौन कर सकता है आवेदन?
यूजी (BA LLB)
शैक्षणिक योग्यता: 10+2 या समकक्ष परीक्षा में
45% अंक (OBC: 42%, SC/ST: 40%)
जो उम्मीदवार 2025 में कक्षा 12वीं की परीक्षा में बैठेंगे, वे भी आवेदन के पात्र हैं।

पीजी (LLM)
शैक्षणिक योग्यता: LLB या समकक्ष विधि स्नातक डिग्री में
50% अंक (SC/ST/PwD: 45%)
जो उम्मीदवार 2024 में अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत दिशा-निर्देश और पात्रता शर्तें अवश्य पढ़ लें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed