Edinbox Hindi

9वीं से 12वीं कक्षा के टीचर बनने के लिए अब CTET परीक्षा देना अनिवार्य होगा

अगर आप 9वीं से 12वीं कक्षा के शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो आपको थोड़ी और मेहनत करनी पड़ेगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। अब 9वीं से 12वीं तक पढ़ाने के लिए भी सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) देना अनिवार्य होगा। CBSE जल्द ही इस नए नियम की गाइडलाइन जारी करने वाला है। आइए जानते हैं इस बदलाव के बारे में विस्तार से।

CTET क्या है और अब तक इसका दायरा क्या था?
CTET एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) और CBSE मिलकर आयोजित करते हैं। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होती है जो केंद्रीय स्कूलों जैसे कि नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय या CBSE से जुड़े स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं।

अभी तक CTET दो स्तरों पर होती थी:

पेपर 1: कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए

पेपर 2: कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए

उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार दोनों पेपर दे सकते थे। लेकिन अब इस दायरे को बढ़ाकर 9वीं से 12वीं तक के शिक्षकों के लिए भी CTET पास करना जरूरी होगा।

नया नियम क्या कहता है?
CBSE और NCTE मिलकर CTET की परीक्षा को चार स्तरों पर आयोजित करने की योजना बना रहे हैं:

– कक्षा 1 से 5 (पेपर 1)

– कक्षा 6 से 8 (पेपर 2)

– कक्षा 9 से 12 (नया पेपर)

– बाल वाटिका (प्रारंभिक शिक्षा के लिए नया पेपर)

इसका मतलब यह है कि अब हाई स्कूल यानी 9वीं से 12वीं के टीचर बनने के लिए भी CTET परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा। यह नियम सभी CBSE संबद्ध स्कूलों पर लागू होगा। साथ ही, बाल वाटिका या प्री-स्कूल शिक्षकों के लिए भी अलग से परीक्षा शुरू हो सकती है।

नया नियम कब लागू होगा?
अधिकारियों के अनुसार CBSE जल्द ही नई गाइडलाइन जारी करेगा। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो यह नियम इस साल या अगले साल से प्रभावी हो सकता है। फिलहाल बोर्ड के कुछ आंतरिक परीक्षाओं के कारण इसमें थोड़ी देरी हो रही है। उम्मीद है कि 2025 में CTET तीन या चार लेवल पर आयोजित की जाएगी।

अभी तक 9वीं-12वीं कक्षा के शिक्षक बनने की योग्यता क्या थी?
अब तक 9वीं से 12वीं तक पढ़ाने के लिए उम्मीदवारों को बीएड (B.Ed.) और संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी थी। कुछ स्कूलों में CTET पास करना अनिवार्य नहीं था, यह उनकी नीति पर निर्भर करता था। लेकिन CBSE से जुड़े स्कूलों में CTET पास करना पहले से ही आवश्यक था।

नए नियम के बाद, सभी CBSE संबद्ध स्कूलों में 9वीं से 12वीं के शिक्षकों के लिए CTET पास होना अनिवार्य कर दिया जाएगा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed