
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2025 काउंसलिंग के पहले राउंड की चॉइस फिलिंग की अंतिम तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 9 अगस्त 2025 तक अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज का चयन आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर कर सकते हैं।
NRI और कोर्ट मामलों को देखते हुए लिया गया फैसला
MCC ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, “NRI और CW (Children of War Widows) उम्मीदवारों से मिले कई अनुरोधों और चल रहे अदालती मामलों के मद्देनजर, सक्षम प्राधिकारी ने NEET UG 2025 राउंड-1 की चॉइस फिलिंग की समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है।”
11 अगस्त को आएगा राउंड-1 का सीट आवंटन रिजल्ट
MCC के अनुसार, राउंड-1 का सीट आवंटन परिणाम 11 अगस्त 2025 को जारी किया जाएगा। यह सूची अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकताओं (choices) के आधार पर तैयार की जाएगी।
चॉइस लॉकिंग 9 अगस्त शाम 6 बजे से
उम्मीदवार 9 अगस्त को शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक अपनी चॉइस लॉक कर सकेंगे। MCC ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय से पहले अपनी चॉइस लॉक कर लें, ताकि किसी भी तकनीकी गड़बड़ी या अन्य समस्या से बचा जा सके।
सीट आवंटन पीडीएफ में होगा जारी
NEET UG 2025 राउंड-1 का सीट आवंटन परिणाम ऑनलाइन मोड में पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे काउंसलिंग पोर्टल पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकेंगे। अंतिम परिणाम जारी होने के बाद, उन्हें सीट आवंटन आदेश (Allotment Letter) भी डाउनलोड करना होगा।




Add comment