Edinbox Hindi

बड़े फैसले ही नहीं, छोटे-छोटे निर्णयों से भी बना सकते हैं आप अपनी पहचान 

आज के दौर में आर्थिक संकट, राजनीतिक अस्थिरता, नैतिक दुविधाएं और सार्वजनिक अविश्वास तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे माहौल में पेशेवरों को केवल रणनीतिक सोच ही नहीं, बल्कि साहस भी दिखाना जरूरी है। साहस केवल बड़ी चुनौतियों में ही नहीं, बल्कि उन रोजमर्रा के छोटे लेकिन निर्णायक क्षणों में भी प्रकट होता है, जब जोखिम, डर या संदेह के बावजूद सही निर्णय लेना आवश्यक हो।

जब पेशेवर अनिश्चित परिस्थितियों में भी अपने मूल्यों के आधार पर निर्णय लेते हैं, तो यही उनकी असली हिम्मत कहलाती है। नीचे दिए गए चार तरीकों से आप न केवल बेहतर निर्णय ले पाएंगे, बल्कि एक सफल और भरोसेमंद पेशेवर भी बनेंगे।

1. अपने मूल्यों को पहचानें
नैतिक साहस का सीधा संबंध आपके मूल्यों से है। यदि आप अपने मूल्यों को लेकर स्पष्ट नहीं हैं, तो कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेना मुश्किल हो जाता है।
– अपने मूल्यों को स्पष्ट रूप से परिभाषित करें।
– उन्हें अपने रोजमर्रा के काम में लागू करें।
– निर्णय लेते समय सुनिश्चित करें कि उनमें आपके मूल्यों की झलक हो।

2. बिना डर अपनी बात कहें
कई लोग कार्यस्थल पर चुप रहते हैं, क्योंकि उन्हें अस्वीकृति या विरोध का डर होता है। यह डर सामाजिक साहस की कमी को दर्शाता है।
– बोलने से पहले संभावित जोखिमों को स्वीकार करें।
– विरोध का सामना करते समय घबराएं नहीं।
– स्पष्ट और आत्मविश्वास से भरी भाषा में अपनी बात रखें।

3. नई सोच को अपनाएं
किसी एक रणनीति पर लंबे समय तक टिके रहने से हम उसे ही सही मानने लगते हैं, जबकि बदलते समय के साथ लचीलापन जरूरी है।
– अपने भीतर बौद्धिक साहस विकसित करें।
– जब आपके विचार गलत साबित हों, तो इसे अहं का मुद्दा न बनाएं।
– गलतियों से सीखकर अपनी सोच को परिष्कृत करें।

4. प्रयोग करने से न डरें
रचनात्मक साहस का मतलब है जोखिम लेकर नई चीजें आजमाना।
– प्रयोग के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करें।
– छोटे स्तर पर परीक्षण करें और परिणामों से सबक लें।
– रचनात्मकता को अभ्यास के जरिए निखारें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed