Edinbox Hindi

उच्चस्तरीय शिक्षा के साथ बेहतर करियर अवसर प्रदान करते हैं भारत के ये टॉप 5 लॉ कॉलेज

भारत में कानून का पेशा न केवल प्रतिष्ठित माना जाता है, बल्कि इसमें विशेषज्ञता बढ़ने के साथ आपकी मांग और अवसर भी लगातार बढ़ते जाते हैं। देश में कई उत्कृष्ट लॉ कॉलेज हैं, जो उच्चस्तरीय शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी और बेहतर करियर अवसर प्रदान करते हैं। यहां हम NIRF रैंकिंग 2024 के अनुसार भारत के टॉप 5 लॉ कॉलेज के बारे में जानेंगे।

1. नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU), बेंगलुरु
NIRF रैंकिंग 2024 में पहले स्थान पर रहने वाला NLSIU देश का सबसे प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज माना जाता है। यहां बेहतरीन फैकल्टी, मजबूत अकादमिक माहौल और उत्कृष्ट प्लेसमेंट अवसर उपलब्ध हैं।
प्रवेश: CLAT के माध्यम से
मुख्य कोर्स:
– बीए एलएलबी (ऑनर्स)
– एलएलएम
– मास्टर ऑफ पब्लिक पॉलिसी (MPP)
– लॉ में पीएचडी

2. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU), दिल्ली
NIRF 2024 में दूसरे स्थान पर, NLU दिल्ली लॉ शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रमुख संस्थान है। यहां छात्रों को अत्याधुनिक सुविधाएं और मजबूत रिसर्च वातावरण मिलता है।
प्रवेश: AILET या CLAT के माध्यम से

3. नलसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ (NALSAR), हैदराबाद
2024 की NIRF रैंकिंग में तीसरे स्थान पर रही NALSAR भारत के शीर्ष लॉ संस्थानों में से एक है।
मुख्य कोर्स:
– बीबीए एलएलबी
– बीए एलएलबी
– एमए एलएलबी

4. वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्युडिशियल साइंसेज (WBNUJS), कोलकाता
NIRF 2024 में चौथा स्थान हासिल करने वाले WBNUJS में रिसर्च कार्य को विशेष महत्व दिया जाता है। यहां का अकादमिक माहौल छात्रों को व्यापक कानूनी समझ और प्रैक्टिकल एक्सपोजर प्रदान करता है।

5. सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे
NIRF 2024 में पांचवें स्थान और 74.62 स्कोर के साथ सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण कानूनी शिक्षा प्रदान करता है।
मुख्य कोर्स:
– एलएलबी
– एलएलएम

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed