
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने छात्र संघ चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक, डीयू छात्र संघ (DUSU) चुनाव 18 सितंबर को होंगे और मतगणना अगले दिन यानी 19 सितंबर को की जाएगी।
दिन की कक्षाओं के लिए मतदान सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम की कक्षाओं के लिए दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक होगा।
नामांकन की प्रक्रिया और अंतिम तिथियां
– नामांकन पत्र, वार्षिक शुल्क के रूप में ₹500 का डिमांड ड्राफ्ट और ₹1 लाख का बांड 10 सितंबर दोपहर 3 बजे तक जमा करना होगा।
– नामांकन पत्रों की जांच उसी दिन दोपहर 3:15 बजे होगी और शाम 6 बजे तक नामांकित उम्मीदवारों की सूची जारी होगी।
– नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 11 सितंबर दोपहर 12 बजे है, और अंतिम सूची उसी दिन शाम 5 बजे प्रकाशित होगी।
नामांकन पत्र जमा करने के स्थान
DUSU पदों के लिए: उत्तरी परिसर में वनस्पति विज्ञान विभाग के सामने स्थित सम्मेलन केंद्र में मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय में।
केंद्रीय परिषद सीटों के लिए: संबंधित कॉलेजों या विभागों में।
अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि आचार संहिता, DUSU का गठन, छात्र संघ चुनावों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश और संबंधित दिशानिर्देश डीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।




Add comment