Edinbox Hindi

AI में करियर: करोड़ों का पैकेज, शानदार मौके और बेस्ट कोर्सेस

आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक्सपर्ट्स की मांग लगातार बढ़ रही है। बड़ी कंपनियां टैलेंटेड युवाओं को करोड़ों के पैकेज देने के लिए तैयार हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, Meta ने भर्ती के लिए “The List” नामक सूची बनाई है, जिसमें AI में PhD धारक या OpenAI और Google DeepMind जैसी दिग्गज कंपनियों में काम कर चुके लोग शामिल हैं।

AI जॉब्स के लिए क्या चाहिए?
– सिर्फ डिग्री ही नहीं, बल्कि एडवांस्ड स्किल्स की भी जरूरत होती है।
– AI या संबंधित क्षेत्र में PhD / रिसर्च
– गणित (Calculus, Algebra, Probability) में मजबूत पकड़
– मशीन लर्निंग और एल्गोरिथ्म डिजाइन का अनुभव

कौन से कोर्स करेंगे मदद?
– B.Tech in Artificial Intelligence (4 साल, 12वीं PCM के बाद)
– B.Sc in AI & Data Science (3 साल, साइंस स्ट्रीम आवश्यक)
– M.Tech / M.Sc in AI (ग्रेजुएशन के बाद)
– ऑनलाइन कोर्सेस – IIT प्रोफेसर्स और विशेषज्ञों द्वारा, कम फीस या फ्री में, सर्टिफिकेट के साथ

फ्री AI कोर्सेस के विकल्प
AI/ML Using Python – डेटा विजुअलाइजेशन और ऑप्टिमाइजेशन
Cricket Analytics with AI – खेलों में डेटा साइंस का उपयोग
AI in Physics – न्यूरल नेटवर्क्स से वास्तविक समस्याओं का समाधान
AI in Chemistry – ड्रग डिजाइन, मॉलिक्यूलर प्रॉपर्टी प्रेडिक्शन
AI in Accounting – अकाउंटिंग और फाइनेंस में Python का इस्तेमाल

दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी
‘QS World University Ranking by Subject 2025’ के अनुसार AI और डेटा साइंस में टॉप यूनिवर्सिटी हैं:
– MIT, कैम्ब्रिज (US)
– कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी, पिट्सबर्ग (US)
– यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड (UK)

भारत से भी कई संस्थान इस सूची में शामिल हैं (रैंक 51–100 के बीच):
IISc बेंगलुरु
IIT बॉम्बे
IIT दिल्ली
अन्य प्रमुख IITs

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed