Edinbox Hindi

बिहार एसएससी 12,543 पदों पर करेगा बहाली, सरकार का लक्ष्य एक करोड़ युवाओं को रोजगार

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) इस वर्ष युवाओं के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया लेकर आया है। आने वाले महीनों में आयोग 12,543 पदों पर नियुक्तियां पूरी करेगा। राज्य सरकार का कहना है कि अब तक 50 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है और अब यह संख्या एक करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इसमें एसएससी की अहम भूमिका मानी जा रही है।

किन पदों पर होगी भर्ती?
क्षेत्र सहायक: अगस्त में 201 पदों की परीक्षा संपन्न।
द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा: 12,199 पदों पर भर्ती।
प्रयोगशाला सहायक: 143 पदों पर नियुक्ति।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं तय समय पर होंगी और परिणाम शीघ्र जारी किए जाएंगे।

पहले से आयोजित परीक्षाएं और रिजल्ट
– कार्यालय परिचारी और परिचारी (विशिष्ट): 25 जिलों का परिणाम जारी, गया और सीवान का परिणाम जल्द।
– 11 मई 2025: विज्ञान, प्रावैधिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग के 238 पदों की परीक्षा।
– 29 जून 2025: कल्याण व्यवस्थापक और निम्नवर्गीय लिपिक के 56 पदों की परीक्षा।

आगे आने वाली बड़ी भर्तियां
– चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा: 1,481 पद।
– कार्यालय परिचारी/परिचारी (विशिष्ट): 3,727 पद।
इन परीक्षाओं का नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा।

बदला है एसएससी का स्वरूप
कुछ वर्ष पहले जहां एसएससी की परीक्षाओं और नतीजों में लंबा समय लगता था, वहीं अब हर साल 3–5 परीक्षाएं नियमित रूप से कराई जा रही हैं और समयसीमा के भीतर परिणाम भी जारी किए जा रहे हैं।

आयोग अध्यक्ष का बयान
एसएससी अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया से युवाओं को रोजगार मिल रहा है और विभागों की कार्य क्षमता भी बढ़ रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार से जैसे-जैसे अधियाचनाएं मिलेंगी, वैसे-वैसे बहाली प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed