
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में सीनियर टीचर (ग्रेड-2) के 6500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2025 तय की गई है।
रिक्त पदों का विवरण
इस भर्ती के तहत राजस्थान के अनुसूचित और गैर-अनुसूचित क्षेत्रों में विभिन्न विषयों के 6500 पद भरे जाएंगे। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती विषय शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता
– उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है।
– साथ ही, NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड. (B.Ed.) की डिग्री भी जरूरी है।
आयु सीमा
– सामान्य विषयों (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, उर्दू और पंजाबी) के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तय की गई है।
– सिंधी और गुजराती विषयों के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी, क्योंकि इन विषयों में पिछली भर्ती 2013 में हुई थी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा जुलाई 2026 में प्रस्तावित है और इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से आयोजित किया जा सकता है। प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे।
आवेदन शुल्क
– सामान्य, ओबीसी (क्रीमी लेयर) और ईबीसी (क्रीमी लेयर): ₹600
– एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), ईडब्ल्यूएस, सहारिया जनजाति व दिव्यांग उम्मीदवार: ₹400
– शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से होगा।
आवेदन प्रक्रिया
– आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
– होमपेज पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
– SSO ID से लॉगिन करें या नया पंजीकरण करें।
– आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।
– आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
– आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
– भरे हुए फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।




Add comment