
मेडिकल फील्ड में करियर बनाना लाखों छात्रों का सपना होता है। अधिकतर स्टूडेंट्स मानते हैं कि डॉक्टर बनने का रास्ता सिर्फ NEET (National Eligibility cum Entrance Test) से होकर जाता है, लेकिन सच यह है कि NEET के बिना भी मेडिकल सेक्टर में कई शानदार कोर्स मौजूद हैं। इन कोर्स के जरिए आप न सिर्फ हेल्थकेयर में अच्छा करियर बना सकते हैं, बल्कि सरकारी नौकरियों के अवसर भी पा सकते हैं।
BSc Nursing
यह NEET के बिना किए जाने वाले सबसे लोकप्रिय कोर्स में से एक है। बीएससी नर्सिंग पूरी करने के बाद छात्र अस्पतालों, क्लिनिक और हेल्थकेयर सेंटर में स्टाफ नर्स या मेडिकल असिस्टेंट के तौर पर काम कर सकते हैं।
BSc Biotechnology
अगर आपको रिसर्च और लैब वर्क पसंद है तो बायोटेक्नोलॉजी बेहतरीन विकल्प है। इसमें जेनेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी और बायोकैमिस्ट्री जैसे विषयों की पढ़ाई होती है।
BSc Medical Lab Technology (MLT)
इस कोर्स में छात्रों को ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट और अन्य मेडिकल जांच की ट्रेनिंग दी जाती है। एमएलटी प्रोफेशनल्स की डिमांड सरकारी और निजी दोनों लैब्स में हमेशा रहती है।
BSc Physiotherapy
फिजियोथेरेपी में मरीजों को चोट, दर्द और सर्जरी के बाद रिकवरी में मदद की जाती है। यह हेल्थकेयर सेक्टर में तेजी से बढ़ता हुआ करियर विकल्प है।
BSc Nutrition and Dietetics
फिटनेस और हेल्दी डाइट की बढ़ती डिमांड के चलते यह कोर्स युवाओं के बीच लोकप्रिय है। इसके बाद आप डाइटिशियन या न्यूट्रिशनिस्ट बनकर हॉस्पिटल, क्लिनिक और फिटनेस इंडस्ट्री में काम कर सकते हैं।
Bachelor of Pharmacy (B.Pharm)
फार्मेसी एक तेजी से उभरता करियर है जिसमें दवाओं के निर्माण, रिसर्च और उपयोग की पढ़ाई होती है। इस कोर्स के बाद आप फार्मासिस्ट या मेडिकल कंपनियों में रिसर्चर बन सकते हैं।
BSc Radiology
इस कोर्स में एक्स-रे, MRI और CT-Scan जैसे टेस्ट की ट्रेनिंग दी जाती है। रेडियोलॉजिस्ट की डिमांड अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटर्स में हमेशा बनी रहती है।
BSc Microbiology
यह कोर्स सूक्ष्म जीवों के अध्ययन पर आधारित है। माइक्रोबायोलॉजिस्ट को रिसर्च इंस्टीट्यूट, हेल्थकेयर और फार्मा कंपनियों में अच्छे अवसर मिलते हैं।
यानी, NEET ही मेडिकल फील्ड का एकमात्र रास्ता नहीं है। सही कोर्स चुनकर आप हेल्थकेयर सेक्टर में शानदार करियर बना सकते हैं।




Add comment