Edinbox Hindi

नीट पीजी की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी करेगा एनबीईएमएस, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद किया फैसला

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए जल्द ही नीट पीजी 2025 की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी करने का फैसला किया है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को उनके चुने गए जवाब, रॉ स्कोर और नॉर्मलाइजेशन की पूरी प्रक्रिया भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह पहली बार होगा जब उम्मीदवारों को अपने उत्तरों की जांच और अंकन की प्रक्रिया पारदर्शी रूप से देखने का मौका मिलेगा।

परिणाम और स्कोरकार्ड
नीट पीजी 2025 का परिणाम 19 अगस्त को घोषित किया जा चुका है। उम्मीदवार अपने अंक NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं, जबकि व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 29 अगस्त 2025 से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

ऑनलाइन पोर्टल जल्द
NBEMS एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार कर रहा है, जहां उम्मीदवार अपने लॉगिन आईडी से उत्तर कुंजी और दिए गए उत्तर देख पाएंगे। चूंकि हर उम्मीदवार के प्रश्न और विकल्पों का क्रम अलग था, इसलिए पोर्टल पर प्रश्न, सही उत्तर और उम्मीदवार का उत्तर मास्टर सेट के अनुसार प्रदर्शित किया जाएगा।

किसी भी समस्या या प्रश्न होने पर उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-45593000 या आधिकारिक कम्युनिकेशन पोर्टल के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed