
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के स्नातक प्रवेश के अपग्रेड राउंड-2 की प्रक्रिया जारी है और इसके नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार, इस राउंड में कुल 17,595 छात्रों ने अपग्रेड के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 7,685 छात्रों को उनकी पसंद के अनुसार नई सीट आवंटित की गई है।
वहीं 46,257 छात्रों ने अपनी मौजूदा सीट को फ्रीज कर लिया है, जिसके बाद वे अब किसी अपग्रेड विकल्प में शामिल नहीं होंगे। अब तक स्नातक पाठ्यक्रमों में 68,116 छात्रों का दाखिला सुनिश्चित हो चुका है। इस राउंड में प्रदर्शन-आधारित और सुपरन्यूमेरेरी श्रेणी के तहत 2,808 आवंटन किए गए हैं। आवंटित सीटों को छात्रों को 23 अगस्त रात 11:59 बजे तक स्वीकार करना होगा।
25 अगस्त को आएगी रिक्त सीटों की सूची
इस प्रक्रिया के बाद विश्वविद्यालय 25 अगस्त शाम 5 बजे रिक्त सीटों की सूची जारी करेगा। जो छात्र 24 अगस्त तक प्रवेश प्राप्त नहीं कर पाते, वे 27 अगस्त तक ‘स्पॉट राउंड’ के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्पॉट राउंड का आवंटन 28 अगस्त को घोषित किया जाएगा।




Add comment