
नेशनल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने जानकारी दी है कि NEET UG 2025 की राउंड-2 काउंसलिंग 29 अगस्त से शुरू होगी। साथ ही आयोग ने यह भी कहा है कि काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल बहुत जल्द जारी किया जाएगा।
कौन होंगे पात्र?
– वे उम्मीदवार जिन्हें पहले राउंड में सीट नहीं मिली थी।
– वे छात्र जो पहले से मिली सीट से संतुष्ट नहीं हैं और अपग्रेडेशन चाहते हैं।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
– उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर लॉगिन करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
– इसके लिए NEET UG 2025 रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
– सफल रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार MBBS और BDS कोर्सेज के लिए अपनी पसंद के विकल्प भर पाएंगे।
जरूरी दस्तावेज
काउंसलिंग में शामिल होने के लिए छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ रखने होंगे:
– NEET UG स्कोरकार्ड और एडमिट कार्ड
– 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
– पहचान पत्र (आधार/पैन/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट)
– पासपोर्ट साइज की 8 फोटो
– प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
– जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
– दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल स्पष्ट और ओरिजिनल स्कैन कॉपी ही अपलोड करें। अधूरे या फर्जी दस्तावेज पाए जाने पर काउंसलिंग से बाहर कर दिया जाएगा।
किन सीटों पर मिलेगा प्रवेश?
MCC काउंसलिंग के जरिए प्रवेश इन सीटों पर मिलेगा:
– राज्यों की 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटें
– BHU की 100% MBBS और BDS सीटें
– AIIMS संस्थानों की सभी MBBS सीटें
– JIPMER (पुडुचेरी/कराईकल) की 100% MBBS सीटें
अन्य सहभागी संस्थान
काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया
– पंजीकरण और शुल्क भुगतान
– विकल्प भरना और लॉक करना
– सीट आवंटन प्रक्रिया और परिणाम घोषणा
– आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग
सीटें उम्मीदवार की NEET UG 2025 रैंक, कट-ऑफ, सीट उपलब्धता और भरी गई प्राथमिकताओं के आधार पर आवंटित की जाएंगी।




Add comment