
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए चौथे राउंड का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। इस राउंड में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल bhucuet.samarth.edu.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
सीट आवंटन परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को सीयूईटी आवेदन संख्या/पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके समर्थ पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
बीएचयू ने चौथे राउंड की कट-ऑफ सूची भी जारी कर दी है। उम्मीदवार बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाकर यूजी सीयूईटी कट-ऑफ देख सकते हैं।
25 अगस्त तक करना होगा प्रवेश शुल्क जमा
जिन उम्मीदवारों को इस राउंड में सीट आवंटित की गई है, उन्हें 25 अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा कर अपनी सीट सुरक्षित करनी होगी।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, “यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा तक प्रवेश शुल्क जमा नहीं करता है, तो उसकी आवंटित सीट स्वतः रद्द कर दी जाएगी और वह आगामी आवंटन राउंड्स के लिए भी अयोग्य हो जाएगा।”




Add comment