
दिल्ली यूनिवर्सिटी के महिला कॉलेजों में दाखिला लेना हर उस छात्रा का सपना होता है जो 12वीं के बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई करना चाहती है। यहां न केवल बेहतरीन शिक्षा मिलती है, बल्कि सुरक्षित और सहयोगी कैंपस लाइफ के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिलता है। आइए जानते हैं डीयू के उन 7 शीर्ष महिला कॉलेजों के बारे में, जो बेटियों का भविष्य संवारने के लिए सबसे बेहतर माने जाते हैं।
मिरांडा हाउस
डीयू का सबसे प्रतिष्ठित महिला कॉलेज, जो लगातार देश के टॉप कॉलेजों में शामिल रहा है। यहां से निकल चुकीं प्रमुख पूर्व छात्राओं में पूर्व सीएम शीला दीक्षित, पहली महिला लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार और बॉलीवुड अभिनेत्रियां मिनिषा लांबा, मौनी रॉय, मल्लिका शेरावत शामिल हैं। यहां की अकादमिक क्वालिटी और जीवंत कैंपस छात्राओं को आकर्षित करते हैं।
लेडी श्रीराम कॉलेज (LSR)
देश के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में गिना जाने वाला LSR, अपनी मजबूत शैक्षणिक परंपरा, सुरक्षित वातावरण और समृद्ध एक्स्ट्रा-करिकुलर गतिविधियों के लिए मशहूर है। यहां से पास आउट हुई छात्राएं आज देश-विदेश में ऊंचे पदों पर कार्यरत हैं। करियर और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, दोनों के लिए यह छात्राओं की पहली पसंद है।
इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमन
1924 में स्थापित, यह डीयू का सबसे पुराना महिला कॉलेज है। नॉर्थ कैंपस में स्थित यह संस्थान रिसर्च, इनोवेशन और सांस्कृतिक सोसाइटीज के लिए जाना जाता है। UG और PG लेवल के विविध कोर्स यहां उपलब्ध हैं। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाला यह कॉलेज ऐतिहासिक महत्व भी रखता है।
कालिंदी कॉलेज
1967 में स्थापित यह कॉलेज अपने विविध अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स, अनुभवी फैकल्टी और एक्टिव एक्स्ट्रा-करिकुलर गतिविधियों के लिए जाना जाता है। यह महिलाओं के स्किल डेवलपमेंट और समग्र शिक्षा पर खास ध्यान देता है।
लेडी इर्विन कॉलेज
होम साइंस, न्यूट्रिशन, डाइटेटिक्स, फूड टेक्नोलॉजी और ह्यूमन डेवलपमेंट जैसे कोर्सेस के लिए प्रसिद्ध। हेल्थ साइंस और एप्लाइड रिसर्च के इच्छुक छात्राओं की पहली पसंद। NIRF 2024 रैंकिंग में इसे 23वां स्थान मिला है।
कमला नेहरू कॉलेज
साउथ कैंपस में स्थित यह कॉलेज आर्ट्स, कॉमर्स और कुछ साइंस विषयों के कोर्स ऑफर करता है। सुरक्षित और सहयोगी माहौल इसकी खासियत है। NIRF 2024 रैंकिंग में यह 43वें स्थान पर रहा।
गार्गी कॉलेज
DU के लोकप्रिय महिला कॉलेजों में शामिल गार्गी, अपनी अकादमिक परंपरा और उत्साही छात्र कम्युनिटी के लिए जाना जाता है। यहां का सुरक्षित कैंपस और सहयोगी वातावरण छात्राओं को पढ़ाई और गतिविधियों में संतुलन बनाने में मदद करता है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के ये 7 महिला कॉलेज सिर्फ उच्च शिक्षा की गुणवत्ता के लिए ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, सुरक्षित माहौल और उज्ज्वल भविष्य की गारंटी के लिए भी प्रसिद्ध हैं। जो छात्राएं अपने करियर के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास चाहती हैं, उनके लिए ये संस्थान सबसे बेहतर विकल्प हैं।




Add comment