
केरल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन (KITE) ने रविवार को राज्य के स्कूलों के लिए नई आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) पाठ्यपुस्तकें जारी कीं। ये किताबें कक्षा 3 से 10 तक के छात्रों को कोडिंग, एनीमेशन, डिजिटल आर्ट, संगीत और गेम डिजाइन जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देंगी। यह नया पाठ्यक्रम राज्य सरकार की AVGC-XR पॉलिसी (Animation, Visual Effects, Gaming, Comics और Extended Reality) से जुड़ा है, जिसे पिछले वर्ष लागू किया गया था।
कक्षानुसार मुख्य विषय
कक्षा 3–4: “Songbox” और “Play the Piano” जैसे अध्यायों के माध्यम से बच्चों को संगीत की मूल धुनों की पहचान और गीत निर्माण की शिक्षा।
कक्षा 6: “Drawings in Motion” अध्याय से एनीमेशन की शुरुआत, Pencil 2D सॉफ्टवेयर पर कार्टून मूवमेंट बनाना।
कक्षा 8: LMMS (Linux Multimedia System) के जरिए एनीमेशन के लिए बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार करना।
कक्षा 9–10: Python प्रोग्रामिंग, गेम डिजाइन और Open Toonz सॉफ्टवेयर से एडवांस्ड एनीमेशन का प्रशिक्षण।
कोडिंग और गेम डिजाइन का समावेश
– कक्षा 4 से ही Scratch सॉफ्टवेयर पर छोटे गेम बनाने की ट्रेनिंग।
– कक्षा 6 में “Coding: The Things in the Game” अध्याय के माध्यम से पहला कंप्यूटर गेम बनाना।
– कक्षा 9–10 में Python प्रोग्रामिंग की गहराई से पढ़ाई।
डिजिटल म्यूजिक और आर्ट्स
– कक्षा 8 से डिजिटल म्यूजिक पर विशेष जोर, LMMS के जरिए संगीत रचना।
– कक्षा 10 तक स्टोरीबोर्डिंग, कैरेक्टर डिजाइन और एडवांस्ड एनीमेशन प्रोजेक्ट्स पर काम।
KITE के सीईओ का बयान
KITE के सीईओ और ICT टेक्स्टबुक कमेटी के चेयरमैन के. अनवर सादथ के अनुसार, “नई ICT पाठ्यपुस्तकें छात्रों को तकनीकी कौशल, विषयों की गहरी समझ और रोजगार से जुड़े अवसर प्रदान करेंगी।” उन्होंने बताया कि कक्षा 8, 9 और 10 के लिए दूसरी वॉल्यूम की किताबें मलयालम, अंग्रेजी, तमिल और कन्नड़ में तैयार की गई हैं, जो ओणम की छुट्टियों के बाद उपलब्ध कराई जाएंगी।
KITE ने सभी ICT शिक्षकों को नए पाठ्यक्रम की ट्रेनिंग पहले ही दे दी है और स्कूलों को आवश्यक FOSS (Free and Open Source Software) व ICT टूल्स उपलब्ध करा दिए गए हैं।




Add comment