Edinbox Hindi

HPBOSE ने जारी किए 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट और सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 10 और 12 की कंपार्टमेंट व सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए केवल रोल नंबर दर्ज करना होगा।

मुख्य परीक्षा का परिणाम
इस साल की मुख्य परीक्षा में कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 79.8% और कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 83.16% रहा। जिन छात्रों को एक या अधिक विषयों में असफलता मिली थी या जिन्होंने अपने अंक सुधारने का प्रयास किया, उनके लिए यह सप्लीमेंट्री परीक्षा एक बड़ा अवसर था।

कब हुई थी परीक्षा?
कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 22 जुलाई से 29 जुलाई 2025 तक सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित हुई। कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 22 जुलाई से 28 जुलाई 2025 तक चली।

मुख्य परीक्षा के आंकड़े
कक्षा 10वीं: कुल 95,495 विद्यार्थियों में से 75,862 सफल हुए। 13,574 छात्र असफल और 5,563 कंपार्टमेंट में रहे।
कक्षा 12वीं: कुल 93,494 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 76,315 सफल रहे। पास प्रतिशत 88.64% दर्ज किया गया।

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
– होमपेज पर “Class 10th/12th Supplementary Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
– अपना रोल नंबर दर्ज करें।
– सब्मिट करने पर रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
– भविष्य के लिए रिजल्ट का स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed