Edinbox Hindi

इग्नू ने जुलाई सत्र के लिए दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए दाखिले की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब इच्छुक छात्र 15 सितंबर 2025 तक ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड में उपलब्ध विभिन्न कोर्सेस के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in और ऑनलाइन प्रोग्राम्स पोर्टल ignouiop.samarth.edu.in पर उपलब्ध है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित थी।

300 से अधिक कोर्सेस में दाखिले का मौका
जुलाई 2025 सत्र में इग्नू छात्रों को 300+ प्रोग्राम्स में एडमिशन का अवसर दे रही है। इनमें शामिल हैं:
– 48 अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स (जैसे B.A., B.Com., BBA)
– 75 पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम्स (जैसे M.A., M.Sc., MBA)
– डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और अवेयरनेस प्रोग्राम्स की विस्तृत श्रृंखला

आवेदन के लिए जरूरी DEB ID
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, DEB ID बनाना अनिवार्य है। ऑनलाइन या डिस्टेंस मोड में आवेदन करने से पहले छात्रों को यह आईडी जनरेट करनी होगी, तभी वे फॉर्म भर पाएंगे।

रजिस्ट्रेशन फीस और रिफंड पॉलिसी
– सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹2000 तय है।
– एडमिशन कैंसिल करने पर रजिस्ट्रेशन शुल्क काटकर शेष राशि वापस मिलेगी।
– सॉफ्ट कॉपी मटीरियल चुनने वाले छात्रों को केवल रजिस्ट्रेशन शुल्क काटकर बाकी रकम रिफंड होगी।
– फीस माफी पाने वाले छात्रों के मामले में सिर्फ डेवलपमेंट फीस लौटाई जाएगी।
– अंतिम तिथि से 60 दिन बाद किसी भी प्रकार का रिफंड उपलब्ध नहीं होगा।

ऐसे करें आवेदन
1. ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं।
2. “New Registration” पर क्लिक कर नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और पासवर्ड डालकर नया अकाउंट बनाएं।
3. लॉगिन कर ODL या ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कोर्स का चयन करें।
4. अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और संपर्क विवरण भरें।
5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
6. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
7. सबमिशन के बाद रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

 इग्नू साल में दो बार—जनवरी और जुलाई सत्र—के लिए एडमिशन प्रक्रिया चलाती है। जुलाई 2025 सत्र के लिए यह अंतिम मौका है, जिसमें छात्र 15 सितंबर तक विभिन्न कोर्सेस में दाखिला ले सकते हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed