Edinbox Hindi

दिल्ली के स्कूलों में नई पहल, चलेगा पोषण शिक्षा अभियान

एमवे इंडिया ने नरिशिंग स्कूल्स फाउंडेशन के साथ मिलकर एक नई पहल की शुरुआत की है, जिसे फिलहाल दिल्ली के छह स्कूलों में लागू किया जाएगा। इनमें सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा संचालित संस्थान शामिल हैं। इस पहल से पहले साल में करीब 1,500 बच्चों समेत 6,000 से अधिक लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम का उद्देश्य खेल, गतिविधियों और विशेष टूलकिट के माध्यम से पोषण शिक्षा को रोज़ाना की पढ़ाई का हिस्सा बनाना है। इसके तहत शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और बच्चों को स्वस्थ आदतें अपनाने व दूसरों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में दिल्ली शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और गैर-लाभकारी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर बच्चों ने भी पोषण और स्वास्थ्य पर प्रस्तुतियां दीं।

एमवे इंडिया के प्रबंध निदेशक रजनीश चोपड़ा ने कहा कि स्कूल का दौर जीवनभर की आदतों को आकार देने का निर्णायक समय होता है और पोषण इस यात्रा का केंद्र है। वहीं, नरिशिंग स्कूल्स फाउंडेशन की सह-संस्थापक अर्चना सिन्हा ने कहा कि स्कूल परिवारों और समुदायों तक सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed