
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) एग्जाम 2025 को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, SSC CGL टियर-1 परीक्षा अब पूरे देश में 12 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक रोजाना एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी।
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, परीक्षा केंद्र उनके निवास स्थान से 100 किलोमीटर के दायरे में ही आवंटित किए जाएंगे।
पहले स्थगित हुई थी परीक्षा
इससे पहले SSC CGL टियर-1 परीक्षा 13 अगस्त और 30 अगस्त 2025 को होनी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब नई तिथियां तय कर दी गई हैं।
कितने उम्मीदवार और कितनी वैकेंसी?
– इस साल SSC CGL 2025 के लिए 28 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
– परीक्षा के जरिए ग्रुप B और C के कुल 14,582 पदों पर भर्ती होगी।
– प्रमुख पदों में शामिल हैं:
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर
असिस्टेंट एनफोर्समेंट ऑफिसर
सब-इंस्पेक्टर (CBI)
टियर-1 पास करने वाले उम्मीदवारों को टियर-2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जिसे दिसंबर 2025 (प्रस्तावित) में आयोजित किया जाएगा।
एडमिट कार्ड अपडेट
– एडमिट कार्ड परीक्षा से 2–3 दिन पहले जारी होंगे।
– उम्मीदवार इन्हें क्षेत्रीय SSC वेबसाइटों से डाउनलोड कर सकेंगे।
– परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।
– कार्ड पर रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा शहर और शिफ्ट का विवरण दर्ज होगा।




Add comment