Edinbox Hindi

भारत में व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट में बढ़ोतरी, नॉन-IT सेक्टर्स और स्टार्टअप्स ने बढ़ाई मांग

अगस्त 2025 में भारत के व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिला। नौकरी जॉब स्पीक इंडेक्स (Naukri JobSpeak Index) अगस्त में 2,664 पर पहुंच गया, जो पिछले साल के अगस्त (2,576) की तुलना में 3% अधिक है। इस वृद्धि का प्रमुख कारण नॉन-IT सेक्टर्स में बढ़ती भर्ती है, जो बताती है कि पारंपरिक टेक्नोलॉजी सेक्टर्स के अलावा भी रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।

इंश्योरेंस सेक्टर ने दिखाई सबसे ज्यादा मजबूती
इंश्योरेंस सेक्टर में नौकरी पोस्टिंग साल-दर-साल 24% बढ़ीं। इसमें कोलकाता (+36%) और दिल्ली-एनसीआर (+30%) प्रमुख भर्ती केंद्र रहे। अनुभव के आधार पर 4–7 साल के मिड-लेवल प्रोफेशनल्स की मांग सबसे अधिक रही (+34%)। इसके बाद फ्रेशर्स (+25%) और 8–12 साल के अनुभवी प्रोफेशनल्स (+16%) रहे।

हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल सेक्टर में तेजी
हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल सेक्टर ने अगस्त में 22% की साल-दर-साल वृद्धि दर्ज की। दिल्ली-एनसीआर (+41%) और चेन्नई (+19%) प्रमुख हायरिंग हब रहे। खास बात यह रही कि फ्रेशर भर्ती में 44% की जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई, जिससे यह सेक्टर शुरुआती करियर वालों के लिए आकर्षक विकल्प बन रहा है।

स्टार्टअप्स और यूनिकॉर्न्स में अवसरों की बाढ़
जहां IT सेक्टर में कुल 6% की गिरावट देखी गई, वहीं IT स्टार्टअप्स में 10% की बढ़त दर्ज हुई। देशभर में स्टार्टअप्स और यूनिकॉर्न्स नौकरी के नए अवसर बना रहे हैं। खासकर हैदराबाद ने लगातार तीसरे महीने पॉजिटिव ट्रेंड दिखाया, जहां स्टार्टअप भर्ती 30% और यूनिकॉर्न्स भर्ती 45% बढ़ी। इससे हैदराबाद भारत के उभरते इनोवेशन हब के रूप में स्थापित हो रहा है।

AI-ML भूमिकाओं में सबसे ज्यादा मांग
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) नौकरियों में अगस्त में 54% साल-दर-साल वृद्धि दर्ज की गई। कोलकाता (+101%) और हैदराबाद (+80%) ने इस ट्रेंड को लीड किया, जबकि दिल्ली-एनसीआर (+72%) और चेन्नई (+67%) भी प्रमुख हायरिंग शहर रहे। अनुभव स्तर पर फ्रेशर्स के लिए नौकरियों में 7% और 16+ साल के अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए 8% की बढ़ोतरी हुई।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed