Edinbox Hindi

BHU ने पीजी मॉप-अप राउंड की तिथियों में किया संशोधन, अब 6 से 8 सितंबर तक होगी रिपोर्टिंग

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के स्नातकोत्तर मॉप-अप राउंड प्रवेश कार्यक्रम में संशोधन किया है। अब उम्मीदवारों को 6 से 8 सितंबर के बीच संबंधित विभाग या केंद्र में व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करना होगा।

10 सितंबर को होगा सीट आवंटन
रिपोर्टिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद, विभाग 10 सितंबर को शाम 4 बजे मेरिट सूची और सीट आवंटन की जानकारी अपने नोटिस बोर्ड पर जारी करेंगे। पहले यह प्रक्रिया 8 सितंबर को प्रस्तावित थी।

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय ने मॉप-अप राउंड की रिक्त सीटों की सूची 3 सितंबर के बजाय 4 सितंबर को प्रकाशित की थी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, “उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रिपोर्टिंग और आवंटन तिथियों में बदलाव किया गया है। पात्रता मानदंड और अन्य शर्तें पूर्ववत रहेंगी।”

शुल्क भुगतान की नई समयसीमा
विश्वविद्यालय ने शुल्क भुगतान प्रक्रिया में भी संशोधन किया है। छात्र पोर्टल पर शुल्क भुगतान लिंक अब 12 सितंबर शाम 6 बजे से सक्रिय होगा (पहले 11 सितंबर निर्धारित था)। उम्मीदवारों को परिणाम घोषित होने के 48 घंटों के भीतर शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होगा।

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed