Edinbox Hindi

दिल्ली सरकार ने सीएम श्री स्कूल प्रवेश परीक्षा के कार्यक्रम में किया बदलाव, अब 13 सितंबर को होगी परीक्षा

दिल्ली सरकार ने सीएम श्री स्कूल प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 13 सितंबर को होगी और प्रवेश पत्र निर्धारित समय पर जारी किए जाएंगे।

शिक्षा निदेशालय (डीओई) के मुताबिक, प्रवेश पत्र 10 सितंबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे। कक्षा 6, 7 और 8 की प्रवेश परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इससे पहले यह परीक्षा 6 सितंबर को प्रस्तावित थी और प्रवेश पत्र 23 अगस्त को जारी होने थे।

परीक्षा पैटर्न
– परीक्षा द्विभाषी ओएमआर आधारित होगी।
– प्रश्न हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, मानसिक योग्यता और संख्यात्मक योग्यता से पूछे जाएंगे।
– कुल अवधि 150 मिनट होगी।
– विशेष आवश्यकता वाले छात्रों को अतिरिक्त समय मिलेगा।

शिक्षा निदेशालय ने बताया कि चयनित छात्रों की अंतिम सूची 10 सितंबर को जारी की जाएगी और प्रवेश प्रक्रिया सितंबर के मध्य तक पूरी कर ली जाएगी।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed