
क्या आप वर्ल्ड बैंक में काम करने का सपना देखते हैं? या यह जानना चाहते हैं कि दुनिया के बड़े संस्थान किस तरह काम करते हैं? अगर हाँ, तो आपके लिए खुशखबरी है। वर्ल्ड बैंक ने छात्रों के लिए ट्रेजरी समर इंटर्नशिप 2026 के आवेदन शुरू कर दिए हैं। यह इंटर्नशिप अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में आयोजित होगी, और भारतीय छात्र भी इसमें आवेदन कर सकते हैं।
प्रोग्राम के बारे में
यह इंटर्नशिप एक जूनियर प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य छात्रों को फाइनेंस इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए तैयार करना है। यह 10 हफ्तों का प्रोग्राम होगा: 26 मई से 3 अगस्त 2026 तक। इंटर्नशिप पूरी करने के बाद योग्य छात्रों को वर्ल्ड बैंक की जूनियर एनालिस्ट पोज़िशन पर भी काम करने का मौका मिल सकता है।
योग्यता (Eligibility)
– आवेदक चार वर्षीय ग्रेजुएशन कोर्स के दूसरे वर्ष में होना चाहिए।
– पढ़ाई का विषय फाइनेंस, बिज़नेस, इकोनॉमिक्स या संबंधित क्षेत्र होना चाहिए।
– ग्रेजुएशन दिसंबर 2026 और सितंबर 2027 के बीच पूरा होना चाहिए।
– मजबूत अकादमिक रिकॉर्ड होना ज़रूरी है।
– वाशिंगटन डीसी में फुल-टाइम इंटर्नशिप करने के लिए तैयार होना चाहिए।
लाभ (Benefits)
– इंटर्न को लगभग 400 घंटे काम करना होगा, जिसके लिए प्रति घंटा 21.80 डॉलर मिलेंगे।
– पूरी इंटर्नशिप अवधि में छात्र लगभग ₹7.5 लाख तक कमा सकते हैं।
– वर्ल्ड बैंक की तरफ से लैपटॉप और वीज़ा सपोर्ट भी दिया जाएगा।
– सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूरी करने पर छात्रों को वर्ल्ड बैंक की जूनियर एनालिस्ट जॉब का अवसर भी मिल सकता है।
यह मौका उन छात्रों के लिए बेहद खास है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने और फाइनेंस सेक्टर में शानदार करियर बनाने का सपना देखते हैं।




Add comment