Edinbox Hindi

बिहार STET 2025: आवेदन प्रक्रिया शुरू, 16 सितंबर तक करें अप्लाई

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 सितंबर से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 16 सितंबर 2025 रात 11:59 बजे तय की गई है। आवेदन केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर ही स्वीकार होंगे।

इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को लाइफटाइम वैलिड सर्टिफिकेट मिलेगा, जिसके आधार पर वे आगामी BPSC TRE-4 भर्ती (दिसंबर 2025) में शामिल हो सकेंगे।

योग्यता व आयु सीमा
उम्मीदवार का स्नातक पास होना और संबंधित विषय में बी.एड. डिग्री होना अनिवार्य है।

आयु सीमा:
पुरुष: 21 से 37 वर्ष
महिलाएँ: अधिकतम 40 वर्ष

परीक्षा पैटर्न
कुल 150 प्रश्न (100 विषय आधारित + 50 शिक्षक कौशल एवं दक्षता आधारित)
परीक्षा अवधि: 2.5 घंटे
दो पेपर आयोजित होंगे:
पेपर-1: माध्यमिक स्तर के लिए
पेपर-2: उच्च माध्यमिक स्तर के लिए

विषय सूची
पेपर-1 (माध्यमिक): हिंदी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, बंगला, मैथिली, अरबी, फारसी, भोजपुरी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संगीत, ललित कला, नृत्य।
पेपर-2 (उच्च माध्यमिक): हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, मगही, अरबी, फारसी, बंगला, मैथिली, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, कृषि, संगीत।

आवेदन शुल्क
एक पेपर:
जनरल / BC / EWS: ₹960
SC / ST / PH: ₹760

दोनों पेपर:
जनरल / BC / EWS: ₹1440
SC / ST / PH: ₹1140

आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) से ही किया जा सकेगा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed