Edinbox Hindi

आईआईएम अहमदाबाद ने दुबई में नया कैंपस शुरू किया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रहे शामिल

आईआईएम अहमदाबाद ने दुबई में अपना नया परिसर शुरू कर दिया है। गुरुवार को दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह कदम भारतीय शिक्षा के वैश्वीकरण की दिशा में एक बड़ी छलांग है, जो भारत की श्रेष्ठ प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाएगा। मंत्रालय ने पहले ही जानकारी दी थी कि शिक्षा मंत्री 10-11 सितंबर को यूएई दौरे पर रहेंगे।

इस यात्रा का उद्देश्य भारत और यूएई के बीच शिक्षा, नवाचार और शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना तथा छात्रों और युवाओं के लिए नए अवसर तलाशना है। इस दौरान पहले विदेशी अटल इनक्यूबेशन सेंटर और आईआईएम अहमदाबाद के दुबई परिसर का उद्घाटन किया गया।

प्रधान ने एक्स पर लिखा, “दुबई में आईआईएम अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय परिसर का उद्घाटन भारतीय शिक्षा के वैश्वीकरण की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि है। यह भारत की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को वैश्विक मंच तक पहुंचाएगा। दुबई ने ‘भारतीय भावना, वैश्विक दृष्टिकोण’ को एक नया आयाम दिया है।”

प्रधान ने इस यात्रा में यूएई के प्रमुख नेताओं, मंत्रियों, शिक्षाविदों और संस्थानों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने अबू धाबी शिक्षा एवं ज्ञान विभाग की अध्यक्ष सारा मुसल्लम से भेंट की और आईआईटी दिल्ली-अबू धाबी परिसर का भी दौरा किया।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed