Edinbox Hindi

टीचर ने बच्चों के साथ ‘ठुमक ठुमक’ गाने पर किया डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो हो गया वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक स्कूल की टीचर अपने छोटे-छोटे स्टूडेंट्स के साथ ‘ठुमक ठुमक’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। बच्चों की मासूमियत और उनकी मस्ती ने यह वीडियो इतना खास बना दिया है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।

नेहा भसीन द्वारा गाया गया ‘ठुमक ठुमक’ गाना सोशल मीडिया पर पहले से ही ट्रेंड कर रहा है। इस पर कई यूजर्स रील बना रहे हैं, लेकिन टीचर और बच्चों का यह वीडियो सबसे ज्यादा दिल जीत रहा है।

वीडियो की शुरुआत क्लासरूम से होती है, जहां टीचर अकेले गाने पर ठुमक-ठुमक करती हुई थिरक रही होती हैं। पहले तो यह एक सिंपल डांस वीडियो लगता है, लेकिन कुछ ही देर बाद बच्चे एक-एक करके फ्रेम में आते हैं और टीचर के पीछे लाइन बनाकर उसी गाने पर डांस करने लगते हैं।

छोटे-छोटे बच्चों की हंसी, उनके कदमों की मासूम ठुमक और उनका जोश वीडियो को बेहद खास बना देता है। मजा तब और बढ़ जाता है जब एक और टीचर भी बच्चों के साथ शामिल हो जाती हैं। इसके बाद पूरा क्लासरूम डांस और खुशी से झूम उठता है। यह छोटा सा क्लिप वाकई प्यार और खुशी से भरपूर है।

इंस्टाग्राम पर @comedyculture.in नाम के पेज से शेयर किए गए इस वीडियो को अपलोड होते ही कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज़ मिल गए। कमेंट सेक्शन में लोग इसे ठुमक ठुमक ट्रेंड का “सबसे क्यूट वीडियो” बता रहे हैं।

किसी ने मजाक में लिखा – “मेरी टीचर तो सिर्फ डांटती थी।”
दूसरे यूजर ने कहा – “हर नए बच्चे के आने से वीडियो की क्यूटनेस बढ़ती गई।”
एक और ने लिखा – “हे भगवान, ये वीडियो तो दिल पिघला देने वाला है।”

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed