
हर साल 27 सितंबर को मनाए जाने वाले विश्व पर्यटन दिवस पर ट्रैवल कंपनियां यात्रियों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के ऑफ़र और डिस्काउंट लाती हैं। इस बार भी यात्रा प्रेमियों के लिए बेहतरीन मौका है। इसी कड़ी में डिजिटल ट्रैवल प्लेटफ़ॉर्म Agoda (अगोडा) ने अपनी विशेष सेल की शुरुआत कर दी है।
आमतौर पर MakeMyTrip, Yatra, Goibibo और EaseMyTrip जैसी बड़ी ट्रैवल एजेंसियां घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, होटल बुकिंग और हॉलिडे पैकेज पर छूट की घोषणा करती हैं। इस साल अगोडा ने बढ़त लेते हुए होटलों पर 60% तक की छूट के साथ अपनी सेल लॉन्च कर दी है। उम्मीद है कि अन्य कंपनियां भी 27 सितंबर के आसपास अपने ऑफ़र जारी करेंगी।
क्या खास है Agoda की यह सेल?
अगोडा की यह सेल विश्व पर्यटन दिवस को एक बड़े अवसर में बदल रही है। इसका मक़सद सिर्फ मशहूर पर्यटन स्थलों ही नहीं, बल्कि कम चर्चित और उभरते डेस्टिनेशंस को भी बढ़ावा देना है। इस सेल में होटल बुकिंग पर 60% तक की छूट मिल रही है, जबकि चुनिंदा फ्लैश सेल में यह 70% तक पहुंच सकती है। साथ ही, फ्लाइट्स और गतिविधियों पर भी आकर्षक ऑफ़र दिए जा रहे हैं।
क्यों ख़ास है यह सेल?
यह सेल केवल डिस्काउंट देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह यात्रियों की बदलती पसंद को भी दर्शाती है। हाल के दिनों में लोग पेरिस या बैंकॉक जैसे पारंपरिक स्थलों की बजाय नई और कम भीड़-भाड़ वाली जगहों की ओर रुख कर रहे हैं। अगोडा इस ट्रेंड को भुनाते हुए ताइवान के चियाई, मलेशिया के परहेंटियन द्वीप समूह, साउथ कोरिया के चेओंगजू-सी और फिलीपींस के सिकिजोर द्वीप जैसे उभरते डेस्टिनेशंस को खासतौर पर प्रमोट कर रही है। ये स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता और अनोखी सांस्कृतिक पहचान के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।




Add comment