
अक्टूबर 2025 बच्चों के लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं होने वाला है। इस बार पूरे महीने त्योहारों की भरमार रहेगी और उसी वजह से स्कूल-कॉलेजों में लंबी छुट्टियां पड़ने वाली हैं। दशहरा से लेकर दिवाली और छठ पूजा तक कई बड़े अवसर इस महीने में आ रहे हैं। यही कारण है कि अक्टूबर को इस बार “छुट्टियों का महीना” कहा जा रहा है।
महीने की शुरुआत गांधी जयंती और दशहरे से होगी। इसके बाद महर्षि वाल्मीकि जयंती, करवा चौथ, अहोई अष्टमी, धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे प्रमुख त्यौहार पड़ेंगे। इसके अलावा, इस महीने में चार रविवार भी पड़ने से छुट्टियों का मज़ा दोगुना हो जाएगा।
अक्टूबर में कब-कब रहेंगे स्कूल बंद?
1 अक्टूबर, महानवमी – नवरात्रि का अंतिम दिन, जब मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है।
2 अक्टूबर, दशहरा और गांधी जयंती – इस बार दोनों पर्व एक ही दिन मनाए जाएंगे, छुट्टी अनिवार्य है।
7 अक्टूबर, महर्षि वाल्मीकि जयंती – पूरे देश में छुट्टी।
18 अक्टूबर, धनतेरस – दीपावली का पहला दिन, इस दिन से छुट्टियां शुरू।
20 अक्टूबर, नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली) – स्कूल-कॉलेज बंद।
21 अक्टूबर, दीपावली – सभी सेक्टर में अवकाश।
22 अक्टूबर, गोवर्धन पूजा – अवकाश रहेगा।
23 अक्टूबर, भाई दूज – दिवाली का अंतिम दिन, छुट्टी।
27–28 अक्टूबर, छठ पूजा – बिहार, झारखंड और पूर्वी भारत में विशेष छुट्टी।
इस तरह अक्टूबर का पूरा महीना बच्चों और विद्यार्थियों के लिए त्योहार और छुट्टियों से भरा हुआ रहेगा।




Add comment