
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपनी सीएसआर पहल के तहत छात्रों को SBI फाउंडेशन द्वारा आशा स्कॉलरशिप दे रहा है। यह छात्रवृत्ति कक्षा 9 से लेकर विदेश में पढ़ने वाले छात्रों तक, सभी स्तरों पर लागू है।
कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप?
कक्षा 9 से 12 तक – ₹15,000 तक
ग्रेजुएशन (UG) – ₹75,000 तक
पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) – ₹2.5 लाख तक
मेडिकल स्टूडेंट्स – ₹4.5 लाख तक
IIT स्टूडेंट्स – ₹2 लाख तक
IIM स्टूडेंट्स – ₹5 लाख तक
विदेश में पढ़ाई – ₹20 लाख तक
कौन कर सकता है आवेदन?
– केवल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।
– पिछले शैक्षणिक सत्र में 7 CGPA या 75% अंक आवश्यक।
– पारिवारिक आय सीमा:
स्कूल स्तर – सालाना ₹3 लाख तक
कॉलेज स्तर – सालाना ₹6 लाख तक
– भारत में पढ़ाई करने पर कॉलेज NIRF टॉप 300 में होना चाहिए।
– विदेशी यूनिवर्सिटी QS/THE टॉप 200 (2024-25) में शामिल होनी चाहिए।
जरूरी दस्तावेज़
– गवर्नमेंट आईडी प्रूफ
– हाल की मार्कशीट
– एडमिशन प्रूफ
– पारिवारिक आय प्रमाण
– पासपोर्ट साइज फोटो
– जाति प्रमाण पत्र (जहां लागू हो)
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन की वेबसाइट – sbiashascholarship.co.in
आवेदन शुरू – 19 सितंबर 2025
आखिरी तारीख – 15 नवंबर 2025
अलग-अलग कोर्स के लिए आवेदन लिंक अलग होंगे।
आरक्षण व्यवस्था
– SC/ST वर्ग को न्यूनतम अंकों में 10% की छूट मिलेगी।
– आरक्षित स्लॉट:
SC – 25%
ST – 25%
लड़कियों के लिए – 50%




Add comment