
भारत की अग्रणी ऊर्जा कंपनी ओएनजीसी ने युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से खेल छात्रवृत्ति योजना 2025-26 की घोषणा की है। इस योजना के तहत 21 खेलों में लड़के और लड़कियों को कुल 250 छात्रवृत्तियां प्रदान की जाएंगी। यह अवसर विशेष रूप से उन खिलाड़ियों के लिए है जिनके परिवार की वार्षिक आय 5 लाख रुपये से कम है।
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन की शुरुआत: 22 सितंबर 2025, सुबह 11:00 बजे से
अंतिम तिथि: 21 अक्तूबर 2025, शाम 4:00 बजे तक
आवेदन का माध्यम: केवल ऑनलाइन, ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट sportsscholarship.ongc.co.in
पात्रता
आयु सीमा: 15 से 20 वर्ष (आवेदन की अंतिम तिथि तक)
पारिवारिक आय: 5 लाख रुपये से अधिक नहीं (सभी स्रोतों से)
खेल उपलब्धि: आवेदक को 21 निर्दिष्ट खेलों में से किसी एक में राज्य, राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
आवश्यक दस्तावेज
– खेल उपलब्धियों के प्रमाण पत्र
– आय और आयु संबंधी दस्तावेज
– सभी दस्तावेज केवल सही और प्रामाणिक होने चाहिए।
छात्रवृत्ति राशि
चयनित खिलाड़ियों को हर महीने 15,000 रुपये से 30,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति मिलेगी। कुल 250 खिलाड़ियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण शर्तें
– आवेदन करने से पहले पोर्टल पर उपलब्ध नियम व शर्तें ध्यान से पढ़ना अनिवार्य है।
– आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से भेजा गया आवेदन अमान्य होगा।
– यदि किसी उम्मीदवार द्वारा गलत जानकारी या फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए जाते हैं, तो आवेदन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा। ओएनजीसी ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई भी कर सकता है।




Add comment