Edinbox Hindi

फैकल्टी मेंबर्स के लिए AICTE का इंडस्ट्री फेलोशिप प्रोग्राम, छात्रों को मिलेगा इसका सीधा लाभ

ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने देशभर के फैकल्टी मेंबर्स के लिए इंडस्ट्री फेलोशिप प्रोग्राम शुरू किया है। इस योजना के तहत 350 फैकल्टी मेंबर्स को विभिन्न उद्योगों में काम करने का अवसर मिलेगा।

इस पहल का उद्देश्य शिक्षण और उद्योग जगत के बीच की दूरी को कम करना है, ताकि फैकल्टी को वास्तविक इंडस्ट्री एक्सपोजर मिले। इसका सीधा लाभ छात्रों को भी होगा, क्योंकि प्रशिक्षित शिक्षक उद्योग की मांगों को ध्यान में रखते हुए उन्हें और बेहतर शिक्षा प्रदान कर पाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया व समयसीमा
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2025
आवेदन वेबसाइट: ifp.aicte.gov.in
चयन प्रक्रिया: 1 नवंबर से 15 नवंबर 2025
कार्यक्रम की शुरुआत: 1 दिसंबर 2025

पात्रता मानदंड
अधिकतम आयु: 45 वर्ष
न्यूनतम अनुभव: AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान में 5 वर्ष का शिक्षण अनुभव
दस्तावेज़: मूल संस्थान से NOC (अनापत्ति प्रमाणपत्र) प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया
फेलोशिप के लिए चयन तीन चरणों में होगा—
– आवेदन मूल्यांकन और दस्तावेज़ सत्यापन
– इंडस्ट्री इंटरव्यू
– अंतिम दस्तावेज़ सत्यापन और मेरिट लिस्ट जारी करना
उम्मीदवारों का चयन इन तीनों चरणों के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

स्टाइपेंड और लाभ
चयनित फैकल्टी को कम से कम एक वर्ष तक उद्योग में काम करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान उन्हें प्रति माह 1 लाख रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। इसके साथ ही, फैकल्टी अपने मूल संस्थान से नियमित वेतन भी प्राप्त करते रहेंगे।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed