Edinbox Hindi

यूपी होमगार्ड भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, अब उम्मीदवारों को 12वीं पास होना जरूरी

उत्तर प्रदेश में 44,000 होमगार्ड पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अब उम्मीदवारों को न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होना जरूरी होगा। पहले यह योग्यता 10वीं पास थी, लेकिन अब नियम बदल दिए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया से जुड़े कई अन्य प्रावधानों में भी संशोधन किए जा रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता में बदलाव
कुछ समय पहले प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया था कि भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास रखी जाए। हाल ही में मुख्यमंत्री के सामने हुई समीक्षा बैठक में इस पर सहमति बनी।

आयु सीमा में बदलाव
भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा भी घटाने का प्रस्ताव रखा गया है। पहले जहां अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष थी, अब इसे 30 वर्ष करने की तैयारी है।

शारीरिक दक्षता के नए नियम
पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किमी दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी होगी (पहले 2 किमी दौड़ होती थी)। महिला उम्मीदवारों को 1 किमी दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed