
ब्रिटेन में उच्च शिक्षा की चर्चा होते ही आमतौर पर ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। लेकिन इस बार स्थिति बदली है। पहली बार ब्रिटेन की यूनिवर्सिटीज रैंकिंग में ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज दोनों ही टॉप-3 से बाहर हो गए हैं। लगातार दूसरे साल द टाइम्स यूके यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 और द संडे टाइम्स गुड यूनिवर्सिटी गाइड 2026 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (LSE) ने पहला स्थान हासिल किया है।
इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, टाइम्स यूनिवर्सिटी रैंकिंग के 32 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब न तो ऑक्सफोर्ड और न ही कैम्ब्रिज शीर्ष तीन में जगह बना पाए। दोनों संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। कैम्ब्रिज पहले से ही चौथे स्थान पर था, जबकि ऑक्सफोर्ड पिछले साल तीसरे स्थान पर था। इस बीच, लगातार दूसरे साल सेंट एंड्रयूज दूसरे स्थान पर रहा और LSE चौथे से सीधे पहले स्थान पर पहुंच गया, जिसकी वजह से ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज दोनों नीचे खिसक गए।
ब्रिटेन की टॉप-10 यूनिवर्सिटी (2026)
1. लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (LSE)
2. सेंट एंड्रयूज यूनिवर्सिटी
3. डरहम यूनिवर्सिटी
4. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी
5. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी
6. इंपीरियल कॉलेज लंदन
7. बाथ यूनिवर्सिटी
8. वॉरविक यूनिवर्सिटी
9. यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL)
10. ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी
रैंकिंग कैसे तय हुई?
1993 और 1998 से क्रमशः द टाइम्स और द संडे टाइम्स यूनिवर्सिटी रैंकिंग जारी करते आ रहे हैं। रैंकिंग तैयार करने में कई फैक्टर्स को महत्व दिया गया, जिनमें—
– ग्रेजुएट छात्रों के लिए नौकरी की संभावनाएं
– स्थिरता और रिसर्च की गुणवत्ता
– एडमिशन की शर्तें
– टीचिंग क्वालिटी और अनुभव
– छात्रों की संतुष्टि
दिलचस्प बात यह है कि पिछले हफ्ते जारी द गार्जियन यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में कैम्ब्रिज तीसरे और ऑक्सफोर्ड पहले स्थान पर रहे। इसके साथ ही LSE को “रसेल ग्रुप यूनिवर्सिटी ऑफ द ईयर” अवॉर्ड भी दिया गया।




Add comment