
अमेरिका में H-1B वीज़ा फीस बढ़ने के बाद भारतीय टेक प्रोफेशनल्स के लिए वहां नौकरी पाना और मुश्किल हो गया है। हालांकि उन्हें चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि यूरोप के कई देशों में आईटी वर्कर्स की भारी मांग है। यूरो न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक जर्मनी, चेक रिपब्लिक, माल्टा, ऑस्ट्रिया और लक्ज़मबर्ग ऐसे देश हैं, जहां टेक टैलेंट की कमी है और भारतीय पेशेवरों के लिए अच्छे मौके मौजूद हैं।
1. जर्मनी
यूरोप की आर्थिक ताकत माने जाने वाले जर्मनी में 80% बड़ी कंपनियां आईटी प्रोफेशनल्स की तलाश में हैं। यहां डेवलपर्स, डेटा साइंटिस्ट्स और आईटी इंजीनियर्स के लिए शानदार अवसर हैं। SAP, Deutsche Telekom और Siemens जैसी ग्लोबल कंपनियों का मुख्यालय यहीं है।
2. चेक रिपब्लिक
राजधानी प्राग को सेंट्रल यूरोप का बड़ा टेक हब माना जाता है। यहां 79% कंपनियों ने टेक स्पेशलिस्ट की मांग जताई है। बेहतर लोकेशन और बढ़ते R&D सेंटर्स की वजह से यह देश आईटी प्रोफेशनल्स के लिए आकर्षक बन रहा है।
3. माल्टा
भूमध्य सागर का यह छोटा देश आईटी टैलेंट की सबसे अधिक मांग करने वालों में से एक है। यहां 84% कंपनियों को टेक वर्कर्स चाहिए। iGaming, Fintech और ब्लॉकचेन जैसे क्षेत्रों की तेज़ी से बढ़ती ग्रोथ के कारण माल्टा आईटी प्रोफेशनल्स के लिए नए अवसरों का केंद्र बन रहा है।
4. ऑस्ट्रिया
उच्च जीवन-स्तर के लिए मशहूर ऑस्ट्रिया में 76% बड़ी कंपनियों को आईटी वर्कर्स की ज़रूरत है। राजधानी वियना स्टार्टअप्स और टेक कंपनियों का मुख्य केंद्र है। Swarovski और Austrian Post जैसी बड़ी कंपनियां यहां कार्यरत हैं, साथ ही AI और डेटा एनालिटिक्स से जुड़े अवसर भी मिलते हैं।
5. लक्ज़मबर्ग
यह छोटा यूरोपीय देश उच्च वेतन और बेहतरीन कामकाजी माहौल के लिए जाना जाता है। यहां 75% कंपनियों को आईटी वर्कर्स की ज़रूरत है। फाइनेंस, ई-कॉमर्स और डेटा सेंटर्स का प्रमुख हब होने के साथ-साथ यहां Amazon और PayPal जैसी ग्लोबल कंपनियां मौजूद हैं।
भारतीय टेक वर्कर्स के लिए ये देश न केवल अच्छे जॉब अवसर प्रदान कर रहे हैं बल्कि बेहतर सैलरी और वर्क-लाइफ बैलेंस का भी वादा करते हैं।




Add comment