Edinbox Hindi

जामिया के छात्र अब मुफ्त में कर सकेंगे एआई संसाधनों का इस्तेमाल; ऑनलाइन मिलेगा प्रोविजनल सर्टिफिकेट

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) ने छात्रों और पूर्व छात्रों के लिए दो अहम डिजिटल सेवाओं की शुरुआत की है। अब जहां विद्यार्थियों को एआई (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और अन्य नई तकनीकों से जुड़े मुफ्त ऑनलाइन संसाधन मिलेंगे, वहीं पासआउट छात्रों को प्रोविजनल सर्टिफिकेट पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।

मुफ्त AI और टेक्नोलॉजी संसाधन
जामिया के यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट सेल ने ओरेकल अकादमी के साथ साझेदारी की है।इसके तहत छात्रों व शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग और अन्य उभरती तकनीकों पर मुफ्त ट्रेनिंग और संसाधन मिलेंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकी कौशल से लैस करना और उनके करियर को नई दिशा देना है।

साझेदारी की शुरुआत में, ओरेकल के तकनीकी विशेषज्ञ हबीबुर रहमान ने विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल के सेमिनार कक्ष में ओरेकल 23AI डिस्ट्रीब्यूटेड डेटाबेस पर प्रैक्टिकल लेक्चर दिया। उन्होंने एआई और डेटाबेस टेक्नोलॉजी के नए रुझानों और ओरेकल अकादमी के संसाधनों के फायदे विस्तार से समझाए।

अब ऑनलाइन मिलेगा प्रोविजनल सर्टिफिकेट
जामिया प्रशासन ने घोषणा की कि 25 सितंबर 2025 से प्रोविजनल सर्टिफिकेट सिर्फ विश्वविद्यालय के स्टूडेंट पोर्टल (jmicoe.in) से ही जारी होंगे। यह सुविधा समय बचाने, पारदर्शिता लाने और प्रक्रिया को पूरी तरह छात्र-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

ऑनलाइन प्रक्रिया की मुख्य बातें
– सर्टिफिकेट के लिए आवेदन केवल jmicoe.in पोर्टल पर करना होगा।
– आवेदन शुल्क ₹300 है (₹50 प्रमाण पत्र शुल्क + ₹250 ऑटोमेशन चार्ज)।
– सफल भुगतान के तुरंत बाद सर्टिफिकेट डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
– यह सुविधा 24×7 उपलब्ध रहेगी, जिससे छात्र अपनी सुविधा के अनुसार आवेदन कर सकेंगे।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed