
सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2025 तथा सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2024 (नवीनीकरण) के लिए आवेदन कर सकती हैं।
छात्रवृत्ति की मुख्य बातें
– यह योजना उन छात्राओं के लिए है जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं।
– जिन्होंने कक्षा 10वीं में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हैं।
– चयनित छात्राओं को ₹500 प्रतिमाह अधिकतम दो साल तक दिए जाएंगे।
योजनाओं के प्रकार
1. सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप X-2025
2025 में सीबीएसई से कक्षा 10 पास करने वाली छात्राओं के लिए। वर्तमान में सीबीएसई से संबद्ध स्कूल की कक्षा 11 में नामांकित होना आवश्यक।
2. सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप X-2024 (नवीनीकरण 2025)
उन छात्राओं के लिए, जिन्हें 2024 में यह छात्रवृत्ति मिली थी और अब नवीनीकरण चाहती हैं।
पात्रता मानदंड
– आवेदक भारतीय नागरिक हो और माता-पिता की इकलौती संतान हो।
– कक्षा 10वीं में न्यूनतम 60% अंक आवश्यक।
– वर्तमान में कक्षा 11वीं या 12वीं (सीबीएसई से संबद्ध स्कूल) में पढ़ाई कर रही हो।
– ट्यूशन फीस कक्षा 10वीं में ₹1500 प्रति माह से अधिक न हो।
– एनआरआई छात्राओं के लिए फीस सीमा ₹6000 प्रति माह होगी।
आवेदन प्रक्रिया
1. आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर ‘Single Girl Child Scholarship X-2025 REG’ लिंक पर क्लिक करें।
3. नया आवेदन करना है या नवीनीकरण – संबंधित विकल्प चुनें।
4. आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
5. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म की कॉपी सुरक्षित रखें।




Add comment