
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 सितंबर 2025 से 24 अक्तूबर 2025 रात 11:50 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा का उद्देश्य
यह परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर पद और पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता तय करने हेतु आयोजित की जाती है।
आवेदन प्रक्रिया और सुधार की तिथियां
– आवेदन पत्र भरने के बाद शुल्क का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई से करना होगा।
– शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर 2025 रात 11:50 बजे तक है।
– आवेदन पत्र में सुधार का अवसर 27 अक्तूबर से 29 अक्तूबर 2025 रात 11:50 बजे तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
परीक्षा तिथि और समय
परीक्षा 18 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी।
अवधि: 180 मिनट (3 घंटे)।
शिफ्ट 1: सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक।
शिफ्ट 2: दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक।
परीक्षा शहर, प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि और उत्तर कुंजी से जुड़ी जानकारी बाद में वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
परीक्षा के विषय
प्रश्नपत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। परीक्षा पाँच विषयों में होगी:
– रासायनिक विज्ञान
– पृथ्वी/वायुमंडलीय/महासागर एवं ग्रहीय विज्ञान
– जीवन विज्ञान
– गणितीय विज्ञान
– भौतिक विज्ञान
परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी और परिणाम csirnet.nta.nic.in तथा nta.ac.in पर उपलब्ध होंगे।




Add comment