उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 12 अक्तूबर 2025 को किया जाएगा। उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड पर चेक करें ये डिटेल्स
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारियों को ध्यान से जांचना चाहिए:
– उम्मीदवार का नाम
– जन्मतिथि
– फोटो और हस्ताक्षर
– परीक्षा का नाम
– परीक्षा केंद्र का पता
– परीक्षा की तिथि और समय
– विषय विवरण
– केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम
– परीक्षा संबंधी गाइडलाइंस
कब होगी परीक्षा?
यूपी पीसीएस और एसीएफ/आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्तूबर 2025 को दो शिफ्टों में होगी:
शिफ्ट 1 – सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक
शिफ्ट 2 – दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक
राज्य के 75 जिलों में 1435 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य होगा। इस भर्ती के माध्यम से लगभग 210 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस बार करीब 6.26 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
परीक्षा पैटर्न
– परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
पहली पाली – सामान्य अध्ययन, 150 प्रश्न।
दूसरी पाली – सीसैट, 100 प्रश्न।
– दोनों पेपर मिलाकर कुल 400 अंक।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर Admit Card Download Link पर क्लिक करें।
3. रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें।
4. आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
5. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।




Add comment