
तेज़-तर्रार और तनावभरी ज़िंदगी से राहत पाने के लिए लोग अब एक नया तरीका अपना रहे हैं — नेपकेशन (Napcation)। आइए जानते हैं कि आखिर ये ट्रेंड है क्या और क्यों यह इतनी तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है।
आराम वाले वेकेशन का बढ़ता क्रेज
Gen-Z के इस दौर में नए-नए ट्रेंड्स तेजी से उभर रहे हैं — फिर चाहे बात रिलेशनशिप की हो या ट्रैवल की। अब एक ऐसा नया ट्रैवल ट्रेंड चर्चा में है जिसे नेपकेशन कहा जा रहा है। जैसा कि नाम से ही साफ है, इसमें लोग छुट्टियों पर घूमने नहीं बल्कि सोने और आराम करने के लिए जाते हैं।
इसे स्लीप टूरिज़्म या नैप हॉलिडे भी कहा जाता है। पिछले कुछ सालों में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है, खासकर उन लोगों के बीच जो लगातार वर्कलोड और तनाव की वजह से नींद पूरी नहीं कर पाते।
क्या होता है नेपकेशन?
आम तौर पर लोग पहाड़ों, झीलों या समुद्र तटों पर घूमने और एडवेंचर के लिए जाते हैं, लेकिन नेपकेशन का मकसद है — आराम करना और नींद पूरी करना।
जो लोग ऑफिस वर्क, स्ट्रेस या बिजी लाइफस्टाइल की वजह से थक चुके हैं, वे कुछ दिनों के लिए ऐसी जगह जाते हैं जहाँ सिर्फ आराम, नींद और सुकून हो।
होटल और रिजॉर्ट भी दे रहे हैं ‘स्लीप पैकेज’
नेपकेशन के बढ़ते चलन को देखते हुए कई होटल और रिजॉर्ट अब इस ट्रेंड को अपना रहे हैं। वे मेहमानों को आरामदायक गद्दे और तकिए, साउंडप्रूफ और डार्क रूम, अरोमाथेरेपी और वेलनेस प्रोग्राम, रिलैक्सेशन म्यूज़िक और मेडिटेशन सेशन आदि सुविधा देते हैं। यानी एक ऐसा माहौल, जहाँ आप पूरी तरह रिलैक्स होकर नींद का आनंद ले सकें। भारत में केरल, कूर्ग, मनाली और ऋषिकेश जैसी शांत जगहें इस ट्रेंड के लिए बेहद लोकप्रिय हो रही हैं।
आप भी कर सकते हैं ‘नेपकेशन’ प्लान
अगर आप भी लगातार तनाव, थकान या नींद की कमी से जूझ रहे हैं, तो अपने लिए एक नेपकेशन ज़रूर प्लान करें। इससे न केवल आपकी नींद और स्लीप साइकिल में सुधार होगा, बल्कि मानसिक शांति और एनर्जी भी लौट आएगी। कुछ दिन के इस आराम के बाद आप फिर से तरोताज़ा महसूस करेंगे और पूरे जोश के साथ अपने काम पर लौट सकेंगे।




Add comment